6 4
10 / 100 SEO Score

लखनऊ–मोहनलालगंज गणपति विसर्जन के दौरान जबरेला नदी में हादसा तीन युवक डूबे मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी स्थित जबरेला नदी में मंगलवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया विसर्जन के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए।डूबने वालों की पहचान हरी और धीरज और प्रमोद के रूप में बताए जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर विसर्जन में शामिल लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर एडिशनल एसीपी मोहनलालगंज एसीपी स्पेक्टर व उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई), लेखपाल समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे।स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों की तलाश शुरू की गई।NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।फिलहाल नदी में डूबे तीनों युवकों की तलाश की जा रही है। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

youtube placeholder image

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *