नई दिल्ली/सूरत भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) के राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सूरत एवं उधना सहित पश्चिम रेलवे क्षेत्र में बड़ी संख्या में फंसे श्रमिकों की समस्या पर गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि श्रमिकों की सहायता के लिए संगठन युद्ध स्तर पर कार्य करेगा। इस क्रम में सूरत प्रदेश अध्यक्ष एवं संबंधित जिला पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया गया कि वे मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को हर संभव सहयोग प्रदान करें, जिसमें भोजन पेयजल चिकित्सा एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रमुख रहेगा।
राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन एवं रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही, माननीय रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि श्रमिकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाए ताकि सभी श्रमिकों को सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
श्री सर्वेश पाठक ने कहा कि श्रमिक हमारे संगठन की शक्ति हैं उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में श्रमिकों को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा।
संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वे एकजुट होकर श्रमिकों की सेवा में जुटें और मानवीय संवेदनाओं के साथ सहयोग प्रदान करें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By admin

Translate »