मथुरा: बरसाना थाने में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ है। अमृत सरोवर योजना के कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद थाने पहुंचे नरदेव चौधरी ने पुलिस से कहा, “आप किस-किस को बंद करोगे, हम सबको बंद कर दो।”
