15 2

गाजियाबाद: विजयनगर थाना क्षेत्र के भूड़ रेलवे रोड स्थित अंश होटल के एक कमरे में हिंदू युवती का शव फंदे से लटका मिला। युवती सुंदरपुरी, विजयनगर की रहने वाली बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार होटल में युवती के साथ एक मुस्लिम युवक भी ठहरा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुस्लिम युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

youtube placeholder image

By admin