police commissioner
6 / 100 SEO Score

प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पीयूष मोर्डिया ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। रात 11 बजे के करीब वह प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उनका मातहत अफसरों ने स्वागत किया। इस दौरान एडिशनल सीपी के साथ ही तीनों जोन के डीसीपी व अन्य अफसरों ने उनका स्वागत किया। नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पीयूष मोर्डिया की गिनती यूपी कैडर के तेजतर्रार अफसरों में की जाती है। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए ही शासन ने उन्हें बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वह आठ जिलों के एसपी रहने के साथ ही लखनऊ कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी भी रहे। अब तक एडीजी जोन वाराणसी के पद पर तैनात रहे इस अफसर ने प्रख्यात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स कोर्स की पढ़ाई भी की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *