16
6 / 100 SEO Score

अंबेडकरनगर के बाहुबली नेता व पूर्व विधायक पवन पांडेय को सोमवार को फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार से अंबेडकरनगर लाया गया, विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके गैंगस्टर, बलवे और एससी-एसटी एक्ट के मामलों की सुनवाई हुई।
अकबरपुर में दर्ज 2024 के गैंगस्टर मामले में आरोप तय होने थे, आरोपी पूर्व विधायक पवन पांडेय के अधिवक्ता ने डिस्चार्ज याचिका दाखिल करने का अवसर मांगा। न्यायाधीश परविंद कुमार ने प्रार्थनापत्र स्वीकार कर अवसर प्रदान किया। वर्ष 1999 के बलवे मामले में भी बाहुबली पूर्व विधायक पवन पांडेय के बयान दर्ज किए गए। 2023 के एससी-एसटी मामले में अभियोजन साक्ष्य में गवाह प्रस्तुत नहीं हुए, न्यायालय ने अवसर समाप्त कर पूर्व विधायक के बयान दर्ज किए, वहीं कोर्ट ने अगली सुनवाई 5 अगस्त को नियत की है। अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र देकर पवन पांडेय को जिला कारागार अंबेडकरनगर में रखने का अनुरोध किया। जिस पर कोर्ट ने प्रार्थनापत्र मंजूर करते हुए जेल अधीक्षक अंबेडकरनगर को निर्देश दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *