WhatsApp Image 2026 06 12 at 21.08.13

जन शिक्षण संस्थान द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर दी गई विभिन्न जानकारियाँ कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, साक्षरता निकेतन, लखनऊ के कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र एवं शिव संस्कृति कला फाउण्डेशन कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर निदेशक श्री सौरभ कुमार खरे ने विभिन्न योजनाओं के चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर सहित टोल-फ्री नम्बर साझा करते हुए आह्वान किया कि यदि कोई कम उम्र का बालक अथवा बालिका बाल श्रम करते हुए अथवा गुमसुम अवस्था में कहीं दिखाई दे और आपको किसी प्रकार की अनियमितता का आभास हो, तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन एवं टोल-फ्री नम्बर पर सूचना दें। यदि आप चाहें तो अपना परिचय गोपनीय रखने का आग्रह भी कर सकते हैं। इससे बाल श्रम कराने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा बच्चों के शोषण को रोका जा सकेगा।

By admin