कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के लापता होने की खबरें फैलीं। वह बेंगलुरु से दिल्ली गए थे। खास बात है कि अफसर ने कोई छुट्टी नहीं ली। आईएएस अफसर के लापता होने से पूरे कर्नाटक में हड़कंप मच गया। मामला तब और उलझ गया जब गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने इन खबरों की पुष्टि की कि 2016 बैच का यह अधिकारी सचमुच लापता हैं। तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं और उनके लापता होने का संबंध हाल ही में हुई गड़बड़ियों से जोड़ा जाने लगा। हालांकि दो दिन बाद अफसर का पता चल गया है।
इस साल जून में MSME के डायरेक्टर के तौर पर ट्रांसफर होने से पहले ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ने फरवरी 2024 से मार्च 2026 तक KPSC में परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examination) के तौर पर काम किया। KPSC पर वेटनरी सर्विसेज़ परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे हैं और हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वहां छापेमारी भी की थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आईएएस अफसर ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ने 20 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के लिए इंडिगो की फ़्लाइट पकड़ी थी। इस उड़ान के लिए उन्होंने 30,200 रुपये दिए थे। यह फ्लाइन ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ने लास्ट समय में बुक की थी। वह शाम करीब 6 बजे दिल्ली पहुंचे यहां से कैब ली और फिर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि, कोई औपचारिक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
