दिल्ली– भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “आए दिन इस तरह के लोग जैसे सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए, राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं, तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1% भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी…..पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाए।
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर फिर से हमला बोला है! जेन जी आंदोलन पर टिप्पणी करने के बाद कंगना रनौत पर बाबा रामदेव ने बयान दिया था! इसके बाद से ही दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी है और निजी हमले भी एक-दूसरे पर कर रहे हैं!इसी को लेकर बाबा रामदेव ने रविवार को कहा था कि मैं क्या हूं, यह पूरा देश जानता है!इस बीच कंगना रनौत ने फिर से जवाबी हमला किया है!कंगना रनौत ने कहा कि जहां तक बाबा रामदेव की बात है उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है! उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है सारा समाज शर्मसार है!
इसके अलावा कंगना रनौत ने कई और हस्तियों पर निशाना साधा है!
उन्होंने कहा, ‘आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है! सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए! राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं! तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं! इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1% भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी… पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाएं ‘
ये लोग फेल हैं,मीडिया में आने के लिए ये लोग मुझे गालियां देते रहते हैं ताकि चर्चा में आ जाएं! मैं इनकी भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी!ये भूखे-नंगे लोग मुझ पर टिप्पणियां नहीं कर सकते! मैं उन्हीं लोगों की सलाह लूंगी, जो मुझसे ज्यादा सफल हैं! मैं ऐसे लोगों की कोई सलाह नहीं लूंगी! इसके आगे उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने जिस तरह की टिप्पणियां की हैं, उससे पूरा समाज शर्मसार है!वह सनातन के कपड़े पहनते हैं और उसके बाद भी जिस तरह की टिप्पणी की है, उससे हर कोई हैरान और शर्मसार है! उन्हें महिलाओं पर ऐसी टिप्पणियां करने से पहले सोचना चाहिए!
