नोयडा के दादरी में एक विशाल रैली होगी. रैली के आयोजक समाजवादी पार्टी के गुर्जर नेता है..लीड कर रहे है सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी. पश्चिमी उत्तरप्रदेश में इस रैली की तैयारियां नवम्बर-2025 के पहले से चल रही है.करीब 142 विधानसभा सीटों के समर्थक इस रैली में पहुंचेगे. मकसद है सत्ता को सपा की ताकत का ट्रेलर दिखाना.एक खास बात और..यह रैली उसी मिहिरभोज गुर्जर सम्राट कालेज में हो रही है जिससे मिहिरभोज को लेकर राजपूतों और गुर्जरों में विवाद शुरू हुआ था. 2022 विधानसभा से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिहिरभोज की मूर्ति का अनावरण करने आये थे.आरोप है कि मूर्ति की शिलापट से गुर्जर शब्द हटवाया गया तब मूर्ति अनावरण हुआ. यूपी में इस घटना के बाद राजपूत और गुर्जर मिहिरभोज पर अपने-अपने दावे करते है.इस घटना के बाद गुर्जर खुद को बीजेपी से “अनदेखी” का शिकार महसूस करते रहे. दावा यह है कि समाजवादी पार्टी गुर्जरों के लिए “राजनीतिक बैकबोन” बनकर खड़ी होगी.2027 के चुनाव में पश्चिमी उत्तरप्रदेश की धरती पर गुर्जर वोट निर्णायक होगा
अखिलेश यादव आज विधानसभा-2027 का शंखनाद करेगें
















Leave a Reply