लखनऊ– STF ने फिर बचायी यूपी पुलिस की साख। श्रद्धा दुबे को नागपुर से अरेस्ट कर लिया। लखनऊ पुलिस पर लगी कालिख को यूपी STF ने मिटाया। पेशेवर क्रिमिनल, वसूली गैंग चलाने वाली श्रद्धा दुबे एक करोड़पति कारोबारी, शिवा शर्मा की बेरहमी से हत्या करके फरार हो गई थी। लखनऊ से नेपाल और फिर नेपाल से लखनऊ और आगरा होते हुए प्रदेश भर विचरण कर रही इस शातिर अपराधी ने मीडिया में फरारी के दौरान इंटरव्यू भी दिया। आरोप है लखनऊ पुलिस इसको पूरा संरक्षण और सुविधा दे रही थी फरारी के दौरान। आखिरकार मामला STF के पास गया, तब ये गिरोहबंद श्रद्धा दुबे पकड़ी गई। कल इसको कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी के पूरे मामले पर ADG LO अमिताभ यश का बयान.
सूत्रो के अनुसार श्रद्धा दुबे किसी होटल में नहीं, बल्कि नागपुर के रिहायशी इलाके स्थित ‘प्रोजोन पाम्स’ (Prozone Palms) अपार्टमेंट के एक फ्लैट से गिरफ्तार हुई हैं।
