लखनऊ में RPF और NCB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम्रपाली एक्सप्रेस से करीब 1.5 करोड़ रुपये की चरस बरामद की है।जांच के दौरान ट्रेन के S-6 कोच से अलीगढ़ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से कुल 3 किलो चरस (6 पैकेट) बरामद हुई।पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेश शर्मा (57) निवासी लोढ़ी नगर, अलीगढ़ और महेंद्र सिंह (54) निवासी शास्त्रीनगर, अलीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों सामान्य टिकट पर यात्रा कर रहे थे।पूछताछ में सामने आया है कि यह खेप नेपाल से लाई गई थी, जिसे अलीगढ़ में खपाने की तैयारी थी। आरोपियों ने बताया कि बदनी रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने उन्हें यह चरस सौंपी थी।मामले में NCB ने NDPS एक्ट की धारा 8(C)/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Translate »