नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह सत्ता संभालते हुए ऐक्शन में आ गए हैं। बालेन शाह ने पीएम बनने बाद भारत, चीन, अमेरिका समेत 17 देशों के राजदूतों की बैठक बुलाई। नेपाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब सारे राजदूतों की एक साथ बैठक बुलाई गई। अब तक परंपरा थी कि नेपाली पीएम सारे राजदूतों से अलग-अलग मिलते थे। यही नहीं ठीक उसी दिन नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को साल 2011 से लागू नेपाल के राजनयिक कोड ऑफ कंडक्ट के बारे में भी बताया गया।
काठमांडू पोस्ट ने नेपाली विश्लेषकों के हवाले से बताया कि इस बैठक के जरिए बालेन शाह ने यह संकेत दिया कि उनकी सरकार विदेश नीति पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है और व्यक्ति आधारित बैठक की बजाय सरकार के स्तर पर विदेशों के साथ संपर्क को बढ़ाना चाहती है।
नेपाली पीएम ने इस कदम से साल 2006 से चली आ रही परंपरा को किनारे कर दिया है। साल 2006 से हर नेपाली प्रधानमंत्री ने अलग-अलग विदेशी राजदूतों से मुलाकात की।
