अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्ति की तरफ है ट्रम्प ने “फाक्स न्यूज” के साथ इंटरव्यू में कहा कि ईरान युद्ध लगभग खत्म है.अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि वह ईरान के साथ ‘बड़ी डील’ के लिए काम रहे हैं, जो ट्रंप करना चाहते हैं. वेंस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस्लामाबाद में बातचीत की मेज के दूसरी ओर बैठे लोग भी डील करेंगे, भले ही अमेरिका और ईरान के बीच दशकों से अविश्वास रहा हो.वेंस ने पाकिस्तान में ईरानियों के साथ बातचीत का नेतृत्व किया था. बातचीत का दूसरा दौर होता है तो उसका भी नेतृत्व वेंस के करने की उम्मीद है.मंगलवार को एथेंस जॉर्जिया में एक कार्यक्रम में वेंस ने कहा कि ईरान के साथ हम जिस स्थिति में हैं, उसे लेकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. इस बारे में दिलचस्प बात यह है कि हमारे पास एक संघर्ष-विराम है, जो अभी लागू है. मुझे लगता है कि इसे अभी छह या सात दिन हुए हैं और यह ठीक चल रहा है
