प्रदेश में भीषण गर्मी और 40 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद कई जिलों में अब तक स्कूलों के समय में बदलाव नहीं
लखनऊ– प्रदेश में भीषण गर्मी और 40 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद कई जिलों में अब तक स्कूलों के समय में बदलाव नहीं, दोपहर की छुट्टी में तपती धूप और लू के बीच घर लौटते बच्चे बीमार पड़ने की कगार पर, अभिभावकों में तेज आक्रोश
कई जिलों में हालात की गंभीरता को देखते हुए समय बदला गया, चंदौली, प्रतापगढ़, संतकबीर नगर, जौनपुर, जालौन, हमीरपुर, औरैया, मिर्जापुर, प्रयागराज और शाहजहांपुर में स्कूल अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे अथवा सुबह 7 बजे से 12 बजे तक संचालित हो रहे हैं
डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद एक समान आदेश न होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा, अभिभावक और शिक्षक संगठन पूरे प्रदेश में तुरंत समय परिवर्तन की मांग कर रहे हैं

