मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की

उत्तर प्रदेश प्रदेश

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान IAS संजय प्रसाद (ACS CM), IAS एम देवराज (प्रमुख सचिव नियुक्ति), IAS सुनील चौधरी (अतिरिक्त निदेशक UPPAM) सहित 2024 बैच के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रशासनिक कार्यों, राज्य की प्राथमिकताओं और सुशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नव नियुक्त और युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Comments (0)

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *