लखनऊ में हमारी सरकार ने तत्कालीन राष्ट्रपति मा.रामनाथ कोविंद जी को बुलाकर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल केंद्र और सांस्कृतिक केंद्र और शोध केंद्र बनाने के कार्य को आगे बढ़ाया है।उसका फर्स्ट फेज का काम लगभग पूरा हो चुका है, सेकंड फेज का काम हमने उनको जुलाई तक का समय दिया है, जुलाई तक हर हाल में कंप्लीट कर ने का।जहां पर दलित बच्चों के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दर्शन पर शोध करने का एक प्लेटफार्म हम उपलब्ध करवाएंगे।सामाजिक न्याय के लिए जन चेतना जागरूक करने के लिए केंद्र बनाएंगे ये सभी कार्यक्रम इसलिए तैयार किए जा रहे हैं,जिससे समाज जान सके अपने महापुरुषों के बारे में,ये केंद्र यहीं लखनऊ में बन रहा है, छात्रावास भी बन रहा है, शोध केंद्र भी बन रहा है,ऑडिटोरियम भी बन रहा है, बाबा साहब की भव्य प्रतिमा का भी स्थापना वहां पर हो रही है, कोई जाएगा देखेगा,गौरव की अनुभूति करेगा।
