मंत्री अनिल राजभर का सपा पर हमला अखिलेश यादव के बयान को बताया तथ्यहीन

उत्तर प्रदेश प्रदेश

लखनऊ मंत्री अनिल राजभर का सपा पर हमला, अखिलेश यादव के बयान को बताया तथ्यहीन लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया की बातों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है।मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख पूरे प्रदेश में तथ्यहीन और बेवजह की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, तब-तब पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा और दलितों के साथ भी अन्याय हुआ।उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ काम कर रही है और “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की सेवा कर रही है।मंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी मजबूत सरकार बनाएगी।

Comments (0)

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *