लखनऊ अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू अशोक नगर नई दिल्ली स्थित कार्यालय परिसर के ऑडिटोरियम से सम्पन्न हुआ।
इस अधिवेशन में भारत वर्ष के 28 राज्यों एवं केन्द्रीय अभियंत्रण विभागों के डेलीगेट्स ने भागीदारी दर्ज कराई । अधिवेशन में विभिन्न राज्यों के अभियंत्रण विभागों के वेतनमान, सेवा सम्बन्धी विसंगतियों एवं व्यवहारिक कठिनाईयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
अधिवेशन में तकनीकी आयोग के गठन, पूरे देश में एक समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली इत्यादि मांग रखी गयी। अधिवेशन में स्मारिका का विमोचन किया गया। निवर्तमान महासचिव इं. मनामोहन राजबोंग्सी को सम्मानित किया। आठवे वेतन आयोग में डिप्लोमा इंजीनियर्स संवर्ग के वेतनमान के सम्बन्ध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु विचार विमर्श हुआ।अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ
