लखनऊ लखनऊ के बंथरा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कलयुगी भाई ने ही अपने सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।बंथरा थाना क्षेत्र के खंडे देव गांव में सरवन नाम के युवक ने अपने सगे भाई गोलू की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि दोनों भाई शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।गुस्से में आकर सरवन ने लोहे की रॉड उठाई और गोलू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही गोलू की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी सरवन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
