नई दिल्ली मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने अदालत में बिना याचिका दाखिल किए मामलों का उल्लेख करने वाले वकीलों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया का पालन किए बिना इस तरह मामलों को उठाना उचित नहीं है।
मीडिया की रिपोर्टिंग पर भी CJI ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि पूरी जानकारी के बिना खबरें प्रसारित करना गलत है।
छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए CJI ने कहा, “हमारे सामने एक पन्ने की भी याचिका नहीं थी। मिश्रा नाम के वकील अचानक खड़े हो गए। हमने मना किया तो मीडिया ने खबर चला दी कि सुप्रीम कोर्ट सुनवाई नहीं करना चाहता।”
उन्होंने कहा कि अदालत की कार्यवाही और तथ्यों को पूरी तरह समझे बिना इस तरह की खबरें चलाने से जनता के बीच गलत संदेश जाता है।
