ED की गिरफ्तारी पर बोले आज़म खान मुझे मुसलमान होने की सजा मिली है,मेरा गुनाह ये है कि मैंने मुसलमान होकर यूनिवर्सिटी बनाई
आज़म खान की रिहाई से पहले ED ने दी दस्तक।ED में सैनिक बल और पुलिस फोर्स के साथ जेल की बाहर खींची सुरक्षा की लकीर।समर्थकों में नजर आई भारी मायूसी।क्या आजम खान को जेल से बाहर आते ही ईडी लेगी अपनी गिरफ्त में
आज़म खान को ईडी ने हिरासत में लिया, अपने साथ ले गए।
रामपुर शनिवार को रामपुर जिला जेल के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आजम खान के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। हर किसी को अपने नेता की रिहाई का बेसब्री से इंतजार था लेकिन जैसे ही आजम खान जेल से बाहर निकले, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
इस बीच आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान का एक बयान भी चर्चा में है। अपने समर्थकों के बीच अब्दुल्लाह आजम ने कहा कि आजम तो आजम है, आजम रहेगा।
दो पैन कार्ड मामले में इलाहा बाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम की रिहाई का रास्ता साफ हुआ था।
प्रवर्तन निदेशालय की जांच मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चल रही है ईडी ने 28 अक्टूबर को जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी करीब 1170 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने की कार्रवाई भी की थी ऐसे में अब आजम खान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई ने रामपुर की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। . अब्दुल्लाह आजम .- लखनऊ आजम खान की रिहाई के तुरंत बाद ED द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का बड़ा बयान बाबा साहब कहते थे कि संविधान अच्छा और बुरा नहीं होता, उसे लागू करने वाले लोग अच्छे और बुरे होते हैं BJP सरकार लगातार आजम साहब के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल में रखने का प्रयास कर रही है आजम खान ने विश्वविद्यालय बनाने का काम किया, लेकिन BJP सरकार उनके खिलाफ कायराना हरकत कर रही है पूरा देश और पूरी दुनिया देख रही है कि आजम खान के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है फर्जी मुकदमे लगाकर एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, यह निंदनीय है कानून और संविधान का दुरुपयोग करके आजम खान को जेल में रखा जा रहा हैl . – फखरुल हसन चंद
