लखनऊ– पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने शिवा शर्मा मृत्यु प्रकरण में गहन एवं निष्पक्ष विवेचना कर मृत्यु की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने और शिवा को न्याय दिलाने की माँग करते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को प्रत्यावेदन भेजा है। उन्होंने प्रत्यावेदन में घटनाक्रम के वैज्ञानिक पुनर्निर्माण (सीन रीक्रिएशन) तथा घटना से पूर्व के कम-से-कम चार माह की उपलब्ध प्रासंगिक CCTV रिकॉर्डिंग तत्काल सुरक्षित कराने पर विशेष जोर दिया है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सीन रीक्रिएशन में घटनास्थल की परिस्थितियों, भवन की बनावट, ऊँचाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध CCTV फुटेज का समन्वित परीक्षण किया जाए। साथ ही, मामले से संबंधित ऑडियो-वीडियो सामग्री और मोबाइल फोन की विधिसम्मत फॉरेंसिक जाँच भी कराई जाए। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि चूँकि शिवा शर्मा अब स्वयं अपना पक्ष रखने के लिए जीवित नहीं हैं, अतः उनकी मृत्यु की सच्चाई सामने लाना, प्रत्येक महत्त्वपूर्ण साक्ष्य को सुरक्षित रखना और उन्हें न्याय दिलाना जाँच एजेंसी की जिम्मेदारी है।
पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर
