images
9 / 100 SEO Score

नई दिल्ली– IAS पद से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल राजनीति में एंट्री लेंगी। मंगलवार सुबह उन्होंने खुद इसका एलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब 10 मिनट का वीडियो पोस्ट कर दिव्या मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही राजानीति शुरू करूंगी।

उन्होंने कहा- “किसी भी पार्टी या फिर दल के साथ नहीं, बल्कि अकेले चलूंगी”।

दिव्या मित्तल ने कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और लोगों मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अब अपनी बात उन्होने इस वीडियो में कह दी है। साथ ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों से कहा है कि अगर आपको लगे कि ये आपकी भी कुछ बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए।

30 अगस्त को दिया था इस्तीफा
2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने गत 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी, जिसे 15 सितंबर 2026 को शासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही उनके लगभग 13 वर्षों के प्रशासनिक सफर का समापन हो गया।

इन पदों पर रह चुकी हैं कार्यरत
अपने कार्यकाल के दौरान वे मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर में सीडीओ, कानपुर नगर में यूपीसीडा की संयुक्त प्रबंध निदेशक तथा बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रहीं। इसके बाद उन्होंने संतकबीरनगर और मीरजापुर में जिलाधिकारी के रूप में सफल कार्य किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *