WhatsApp Image 2026 09 29 at 12.50.46
6 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव; पास में पड़े थे फावड़ा-कुल्हाड़ी व चाकू.सुल्तानपुर के कादीपुर में सोमवार की देर रात पति-पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई।मंगलवार सुबह खून से लथपथ दोनों के शव मिले।घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया।कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुमही डंडिया गांव की है। यहां मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या हुई है।बताया गया कि मुकेश वर्ष 2013 से लगातार प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे।वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय, खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे।मुकेश की पत्नी विनीता निजी इंटर कॉलेज संचालित करती थीं।वह पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी भी रही थीं।वारदात के समय पति-पत्नी अपने पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में सो रहे थे।बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर घटना के साक्ष्य और सबूत को इकट्ठा करने में लगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *