24 1
6 / 100 SEO Score

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोचिंग से अपने घर लौट रही छात्रा के साथ लालगंज पुलिस चौकी के सिपाही द्वारा छेड़खानी का आरोप है।

बताया जा रहा है कि छेड़खानी करते समय जब छात्रा ने हो हल्ला मचाया तो ग्रामीणों ने सिपाही को दौड़ा लिया। वहीं सिपाही भाग खड़ा हुआ। सूचना पर क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और पूर्व बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह खुद पहुंच गए। सीओ बैरिया के अनुसार, पीड़िता के तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए निलंबन की कार्रवाई हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी। घर वापस लौटते समय एक सिपाही ने सुन सान जगह पाकर छेड़खानी किया। छात्रा के हो हल्ला पर लोगों ने सिपाही को दौड़ाया पर सिपाही अपनी मोटर साइकिल छोड़कर भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को दी गई। लालगंज चौकी पर थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी बैरिया सहित भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गई। बीजेपी पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने सिपाही के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करने के साथ निलंबन के कार्रवाई और विभागीय जांच की बात कही।

किशोरी ने अपने तहरीर में बताया कि तीन दिनों से पंकज गुप्ता नाम का सिपाही अकेले पाकर हमसे छेड़खानी का प्रयास करता था। मेरे मोबाइल नंबर देने की बात कहता था दो दिनों तक लोक लाज में मैं किसी से नहीं बताया। आज जब ट्यूशन पढ़ने गई तो ये बात अपने घर वालों से बताई। उसी समय पर मेरे पिता जी कुछ लोगों के साथ सेंट्रल बैंक के पास खड़े रहे। आज जब मैं ट्यूशन पढ़कर साइकिल से लौट रही थी। सिपाही ने अकेले देख हमारी साइकिल रोककर छेड़खानी करने लगा। हमारे शरीर को छुआ। हमने हल्ला मचाया तो मेरे पिताजी और कुछ लोग सिपाही को पकड़ने के लिए दौड़ाया। पर सिपाही भाग खड़ा हुआ। पीड़िता के तहरीर पर उक्त सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया।

सीओ बैरिया आलोक कुमार गुप्त ने बताया कि दोकटी पर सूचना प्राप्त हुई कि चौकी लालगंज थाना दोकटी पर नियुक्त सिपाही पंकज गुप्ता द्वारा 1 बलिका जो कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर वापस जा रही थी। उसके साथ छेड़खानी की गई है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथा उक्त कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *