सुल्तानपुर– पूर्व केंद्रीय मंत्री व नि.सांसद सुल्तानपुर श्रीमती मेनका संजय गांधी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहे एसपीसीए सुल्तानपुर का जिलाधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह ने आज औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने परिसर के वार्डों, इमेजिंग कक्ष व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसपीसीए के संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रसेन गुप्ता उपस्थित रहे।
मौके पर एसपीसीए टीम से प्रशांत द्विवेदी, अविता अग्रवाल, आलोक गर्ग, आयुष दुबे, शिवम उपाध्याय, अभ्यंशु कौशल, प्रभात मिश्रा, देवांश द्विवेदी, उत्कर्ष सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
