4 2
6 / 100 SEO Score

कानपुर– कच्ची बस्ती वरुण विहार में एक हिंदू दलित परिवार के घर में बनी कथित मजार को लेकर विवाद सामने आया है। परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मामले को लेकर परिवार ने बजरंग दल और हिंदू राष्ट्र मंच के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी।
जानकारी सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
परिवार के सदस्य सोनू जाटव ने एक व्यक्ति शमीम पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *