5 2
10 / 100 SEO Score

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने पूर्व BBC रिपोर्टर और यूट्यूबर हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई। वहीं पोस्टर लगाने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

youtube placeholder image

सहारनपुर सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर हुदा जरीवाला को सोमवार शाम सर्किट हाउस से गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्ज़िद ध्वस्त किए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.. वायरल वीडियो के आधार पर थाना सदर बाजार में शांति भंग का मामला दर्ज़ हुआ। हुदा जरीवाला हाल में दिल्ली में पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर चर्चा में थीं..सहारनपुर में उनके बयान के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ बयान कानून व्यवस्था के लिए स्वीकार्य नहीं होगा। इस पूरे प्रकरण पर एसपी सिटी व्योम बिंदल तफ़सील से जानकारी दे रहे हैं, आप भी सुनें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *