11 1
9 / 100 SEO Score

लखनऊ– उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में जनता मार्केट, मलिक टिंबर चौराहा, गोमती नगर के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में जनता मार्केट ,गोमती नगर के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, जनता मार्केट गोमती नगर” इकाई का गठन किया।

नवगठित इकाई में रमेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनुज कुमार वर्मा को वरिष्ठ महामंत्री, सत्यनारायण तिवारी को महामंत्री, नरेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष ,सुशील कुमार सोनी को उपाध्यक्ष, गिरीश कुमार सिंह को मंत्री ,कुलदीप वर्मा को संयुक्त मंत्री ,राम गुप्ता एवं मोहम्मद सैफ को संगठन मंत्री ,संरक्षक के पद पर शंकरी लाल पटवा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजय कुमार शुक्ला, पुष्पा साहू, रवि चंद उमराव ,मोहम्मद अफजाल ,मोहम्मद शमशुल, माला गुप्ता को चुना गया।

इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों को अपनी ताकत को पहचानने की आवश्यकता है, समाज का सबसे मजबूत वर्ग व्यापारी है तथा देश प्रदेश की सरकारों को चलाने में राजस्व संग्रह के माध्यम से सरकार के कोष मे सबसे बड़ा योगदान व्यापारियों का होता है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल प्रत्येक व्यापारी के हित की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा मजबूत एवं गंभीर संगठन से सभी समस्याओं का समाधान संभव है अतः सभी व्यापारियों को एकजुट रहना चाहिए तथा व्यापार के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी अपनी दृष्टि रखनी चाहिए नवगठित इकाई के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया अति शीघ्र नवगठित इकाई का शपथ ग्रहण समारोह जनता मार्केट, गोमती नगर में आयोजित किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *