9 1
7 / 100 SEO Score

लखनऊ वजीरगंज में तेज रफ्तार बाइक और शराब का वीडियो वायरल,यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां वजीरगंज स्थित शिक्षा भवन वाली रोड से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में युवकों के हाथ में शराब की केन भी दिखाई दे रही है।बताया जा रहा है कि UP 32 GY 8495 नंबर की बाइक पर सवार होकर युवक करीब रात 9 बजे सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे थे।नशे की हालत में इस तरह वाहन चलाने से उनकी खुद की जान के साथ-साथ सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।वहीं, लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *