यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 5 नए लिंक एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया जाएगा सरकार ने इन परियोजनाओं को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
इन पांच लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर करीब 18 हजार 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके तैयार होने के बाद यूपी में एक्सप्रेस-वे की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।
सबसे अहम परियोजनाओं में जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे शामिल है 6 लेन का ये एक्सप्रेस-वे नोएडा के सेक्टर-21 से शुरू होकर बुलंदशहर के रास्ते स्याना के पास गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इससे जेवर एयरपोर्ट और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे इटावा के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को हरदोई के पास गंगा एक्सप्रे वे से जोड़ेगा इससे फर्रुखाबाद के कृषि और औद्योगिक उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
झांसी लिंक एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से झांसी को सीधे जोड़ेगा इससे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण और डिफेंस कॉरिडोर के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
वहीं आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक बनने के बाद दिल्ली-आगरा से अयोध्या, आजमगढ़ और गाजीपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को लखनऊ शहर के भीतर से गुजरने की जरूरत कम होगी।
इसके अलावा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प और कारोबार को भी बड़े बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी।
यूपीडा के मुताबिक पांचों परियोजनाओं के लिए 80 से 92 फीसदी तक भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है टेंडर प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। सरकार की मंजूरी के बाद शिलान्यास और निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है।
