5 2
6 / 100 SEO Score

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में सुरेंद्र शुक्ला को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी।22 जून के अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के मामले में आरोपी कॉम्प्लेक्स मालिक सुरेंद्र शुक्ला को पुलिस जल्द भगोड़ा घोषित करेगी।सुरेंद्र पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है और वह घटना के बाद से फरार है।भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई से जुड़े सभी दस्तावेज और साक्ष्य तैयार कर लिए गए हैं।धारा 82 और 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई के लिए सुरेंद्र की संपत्तियों की पहचान कर सूची तैयार की जा रही है।सुरेंद्र की तलाश में पुलिस की चार टीमें सीतापुर, प्रयागराज और दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं।मामले में वीरेंद्र, सुरेंद्र समेत 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अब तक 4 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि सुरेंद्र अभी फरार है।अग्निकांड की एसआईटी जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *