लखनऊ नगर निगम जोन-04 अंतर्गत आने वाले क्षेत्र स्थित विरामखंड-5 में सफाई व्यवस्था की पोल बारिश ने खोल दी नाले में कूड़ा-कचरा जमा होने से जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और बारिश होते ही नाला उफनाने लगा देखते ही देखते गंदा पानी सड़क पर भर गया और कई मकानों के दरवाजों तक पहुंच गया जलभराव से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है बारिश के दौरान स्थिति और विकराल हो जाती है राम भवन चौराहे के आसपास का क्षेत्र भी जलभराव की चपेट में रहा जबकि यह इलाका स्थानीय जनप्रतिनिधि के कार्यालय और आवास के आसपास का क्षेत्र बताया जा रहा है ऐसे में सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं
कवरेज करने पहुंचे छायाकार को धमकी देने का आरोप|
जलभराव और नाली की बदहाल स्थिति की कवरेज करने पहुंचे सुदर्शन प्रवाह के छायाकार राजन कश्यप को कथित तौर पर पार्षद प्रतिनिधि द्वारा धमकी दिए जाने का मामला भी सामने आया है आरोप है कि सुबह विराम खण्ड–05 में नाली की गुणवत्ता जैसी खबर की कवरेज करने पर छायाकार को पार्षद प्रतिनिधि द्वारा धमकाया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है
लोगों का कहना है कि जन समस्याओं को सामने लाने के बजाय यदि मीडिया कर्मियों को धमकाया जाएगा तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर जलभराव और सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जनता के सामने क्यों नहीं आने दी जा रही।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों से नाले की तत्काल सफाई कराने कूड़ा-कचरा हटाने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है साथ ही कवरेज करने के दौरान छायाकार को कथित धमकी की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग भी उठाई है।
अब सवाल यह है कि बारिश से पहले नालों की सफाई के दावों के बावजूद विराम खंड-5 में नाला कूड़े से क्यों पटा रहा और जल निकासी व्यवस्था समय रहते दुरुस्त क्यों नहीं की गई?
स्थानीय लोगों को नगर निगम की कार्यवाही का इंतजार है।
