13 7
6 / 100 SEO Score

राजधानी लखनऊ में शनिवार को हिंद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार सचान और उनकी पत्नी डॉ. रिचा मिश्रा पर 96 करोड़ रुपये के भारी वित्तीय घोटाले और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर पटेल मानवेंद्र सिंह ने मीडिया के सामने पुलिस जांच की प्रगति आख्या पेश करते हुए बताया कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे खोले गए लगभग 35 संदिग्ध बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। ट्रस्टियों ने मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गबन की गई रकम की तत्काल रिकवरी की मांग की है। डायरेक्टर पटेल मानवेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2004 में बने ट्रस्ट की मूल डीड में वर्ष 2016 के दौरान जालसाजी की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व अध्यक्ष डॉ. आमोद सचान ने अन्य सभी संस्थापक सदस्यों के नाम अवैध रूप से हटाकर सिर्फ अपना और अपनी पत्नी का नाम दर्ज करा लिया। इसी जाली दस्तावेज के आधार पर विभिन्न बैंकों में 35 से अधिक खाते खोले गए और करोड़ों रुपये की ओवरड्राफ्ट लिमिट व बैंक गारंटी ली गई। जांच अधिकारी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि ट्रस्ट और कॉलेजों की करीब 96 करोड़ रुपये की धनराशि को ‘एडोम्स फार्मास्यूटिकल्स’ जैसी निजी कंपनियों और व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर कर भारी हेरफेर की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *