6
6 / 100 SEO Score

कर्नाटक पेपर लीक मामले में बरेली के IAS ज्ञानेंद्र गंगवार के घर ED का छापा कर्नाटक में सामने आए पेपर लीक मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को बरेली के नवाबगंज क्षेत्र स्थित हिमकरपुर चमरुआ गांव में आईएएस अफसर ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के पैतृक घर पर छापा मारा, ईडी की टीम ने घर में जांच-पड़ताल करने में जुट गई।कर्नाटक पेपर लीक मामले में मनी ट्रेल और कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान आईएएस अधिकारी से जुड़े ठिकाने पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, छापे के दौरान ईडी को क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पहले झारखंड के पेपर लीक मामले के तार भी लखनऊ से जुड़ने की बात सामने आई थी, अब कर्नाटक के पेपर लीक मामले में बरेली तक जांच पहुंचने से प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल और गंभीर हो गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *