12 6
9 / 100 SEO Score

तिरंगा यात्रा के बहाने भाजपा में खुला टकराव, जिला महामंत्री के खिलाफ गूंजे मुर्दाबाद के नारे

रूट बदलने के आरोप पर चौकिया चौराहे पर आमने-सामने आए समर्थक, नारों से गरमाया माहौल; हजारों लोगों के लिए तैयार भोजन भी प्रभावित होने का दावा

सुलतानपुर। लम्भुआ में निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ शुरू हुई, लेकिन समापन से पहले ही भाजपा के भीतर चल रही खींचतान सड़क पर दिखाई देने लगी। यात्रा के रूट में बदलाव को लेकर भाजपा के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी पर मनमाने तरीके से कार्यक्रम का रूट बदलने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ के समर्थकों ने चौकिया चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। जिला महामंत्री के खिलाफ लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारों से कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। भाजपा के अंदर का यह खुला टकराव अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया गया कि तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम करीब एक सप्ताह पहले लम्भुआ ब्लॉक मुख्यालय पर हुई संगठन की बैठक में तय किया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *