crim
8 / 100 SEO Score
youtube placeholder image

गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के चर्चित किडनैपिंग मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया है। इस बात की पुष्टि सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद और नोनहरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात गौसपुर हवाई पट्टी के पास बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, तिवारीपुर मोड़ से दो संदिग्ध युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। गौसपुर हवाई पट्टी के पास खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश विजयी, पुत्र छोटेलाल, निवासी बढ़ईपुरा, मोहम्मदाबाद, के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

youtube placeholder image

बाइट — सुधाकर पाण्डेय – सीओ मोहम्मदाबाद , गाजीपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *