crim
6 / 100 SEO Score

माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से एक और विवाद जुड़ गया है। प्रतापगढ़ और प्रयागराज पुलिस ने उमर के काफिले में चल रहीं गाड़ियों और उनके ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रयागराज में पुलिस ने 28 गाड़ियों पर रविवार दोपहर 1:30 बजे FIR लिखी। नवाबगंज टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर जय प्रकाश यादव ने बताया,शनिवार की शाम उमर के काफिले की सभी गाड़ियां टोल बैरियर तोड़कर बिना फीस दिए निकल गईं। रोकने की कोशिश पर कर्मचारियों से मारपीट की गई। उन्हें कुचलने की भी कोशिश हुई। कर्मचारियों ने किसी तरह किनारे होकर अपनी-अपनी जान बचाई।
टोल मैनेजर जय प्रकाश ने नवाबगंज थाने की पुलिस को सबूत दिए। इससे 2 घंटे पहले प्रतापगढ़ पुलिस ने 2 गाड़ियों पर केस दर्ज किया था।
उमर लखनऊ जेल में बंद है। शनिवार को पुलिस वैन से उसे लखनऊ से प्रयागराज लाया गया था। वह छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल हुआ था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे 4 साल में पहली बार शर्ताें के साथ पैराल दी थी। पुलिस अब नंबर के आधार पर गाड़ियों की पहचान कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *