सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मंच का बेहतर इस्तेमाल करना बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की हमेशा प्राथमिकता रही है। हमें उत्तर प्रदेश को देश के पिछड़े राज्यों की श्रेणी से बाहर निकालकर, एक ऐसे राज्य के तौर पर पेश करने का मौका मिला है जो रेवेन्यू-सरप्लस (राजस्व-अधिशेष) वाला राज्य बन गया है। इसने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मकसद यह है कि सदन के समय का सही इस्तेमाल हो और हर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने और उन पर चर्चा करने का मौका मिले।
सीएम ने कहा कि हम सभी से कहेंगे की स्वस्थ चर्चा करें। हमारे सभी आउटसोर्स कर्मियों ने 9 वर्षों में बेहतर काम किया है, उनके लिए वेलफेयर की सुविधा के लिए भी हम काम कर रहे हैं। गरीब, किसान, युवा और महिला से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने, समीक्षा करने और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने की सबसे अच्छी प्रणाली विधायिका होती है। सभी विधायक इपने क्षेत्र की समस्या रख सकते हैं। सरकार से उनका समाधान निकलवा सकते हैं।
