WhatsApp Image 2026 04 07 at 2.23.35 PM
9 / 100 SEO Score

लखनऊ यूपी में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सहारनपुर में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं।

सड़कें दरिया बन गई हैं, कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

सहारनपुर में आज तड़के करीब दो घंटे हुई तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कई प्रमुख सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया।

डीएम कार्यालय परिसर में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि पॉश कॉलोनियों और कई सरकारी अधिकारियों के आवासों में भी जलभराव की स्थिति बन गई।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 50 जिलों में बहुत भारी और 25 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अयोध्या, कानपुर समेत कई शहरों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। बारिश का असर प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिला।

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। मऊ में नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। बलिया में सरयू नदी के कटान से एक प्राथमिक विद्यालय समा गया, जबकि लखीमपुर खीरी में नहर से निकले मगरमच्छ के दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *