WhatsApp Image 2026 06 23 at 00.33.22
6 / 100 SEO Score

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 21 जुलाई को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें 20 से अधिक प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। दो नए एक्सप्रेसवे बनाए जाने को मंजूरी मिल सकती है। पहला एक्सप्रेसवे प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी लंबा होगा। दूसरा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे होगा, जिसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लंबाई 117 किमी होगी। साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के ईपीसी मोड में निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन संबंधी प्रस्ताव पर भी निर्णय हो सकता है। इसके अलावा महिला कल्याण, सचिवालय प्रशासन, गृह विभाग, उच्च शिक्षा, राज्यकर परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग के प्रस्ताव भी हैं।
विधानमंडल का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में संभव
विधानमंडल का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में हो सकता है। इस दौरान राज्य सरकार अपने विधायी कार्य निपटाएगी। सत्र आहूत करने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जाएगा। यूपी विधानमंडल का आगामी सत्र भी संसद की तरह हंगामेदार होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार की घेराबंदी कर सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *