15 2
6 / 100 SEO Score

ललितपुर में 19 साल की छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना सामने आई है। लड़की ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे गांव के ही युवक ने उसे बात करने के बहाने बुलाया। इसके बाद कार में बैठाकर ले गया। गाड़ी में उसके दो साथी पहले से थे ।

तीनों करीब 5 घंटे तक उसे अलग-अलग रास्तों पर घुमाते रहे। युवकों ने रास्ते में उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। तीनों आरोपी रात 11 बजे छात्रा को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए।

छात्रा ने किसी तरह घर वालों को फोन करके पूरी बात बताई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। मामला सदर कोतवाली इलाके का है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह घर के बाहर दुकान पर बैठी थी। तभी गांव का ही बादल राजा वहां पहुंचा। उसने कहा कि कुछ जरूरी बात करनी है। छात्रा ने बात पूछी तो आरोपी ने कार में बैठकर आराम से बताने को कहा। परिचित होने के कारण वह उसके साथ चली गई।

बादल राजा कार को हाईवे से बिरधा होते हुए जाखलौन कस्बे के आगे बंदरगुड़ा और पंप कैनाल मार्ग की ओर ले गया। इस बीच बादल राजा और उसके साथी सुरेंद्र सेन ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान तीसरा युवक लगातार कार चलाता रहा।
पीड़िता के मुताबिक, तीनों आरोपी उसे शाम करीब 6 बजे घर से लेकर गए। वे करीब पांच घंटे तक अलग-अलग रास्तों पर घुमाते रहे। रात 11 बजे के बाद उसे घर से 15 किमी दूर ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए।
किसी तरह उसने अपने मोबाइल से बहन को फोन कर पूरी घटना बताई। इसके बाद रात करीब 12 बजे उसके माता-पिता रेलवे स्टेशन पहुंचे। उसे अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंचे।

पीड़िता की मां ने बताया कि वह मंगलवार शाम ललितपुर से घर लौटीं तो बेटी घर पर नहीं दिखी। पड़ोसियों ने बताया कि गांव का रहने वाला बादल राजा उसे अपने साथ कार में ले गया है। देर रात 11 बजे के बाद बेटी का फोन उसकी बहन के मोबाइल पर आया, तब घटना की जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बादल राजा का घर छात्रा के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर है। जबकि, दूसरा आरोपी सुरेंद्र सेन पास पांच किमी दूर एक गांव का रहने वाला है। दोनों आपस में दोस्त हैं। तीसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
सीओ सिटी अजय कुमार ने बताया- मामले में दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *