चित्रकूट-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा की आपने देखा होगा,कांग्रेस समाजवादी पार्टी अचानक सक्रिय हो गई है। जो जन्मजात अयोध्या को कोसने वाले लोग थे,उन्हें एक मुद्दा मिल गया।

जब कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी और रामसेतु को तोड़ने के लिए शरारत शुरू की थी रामभक्त तब एकजुट हुए थे।तब सुप्रीमकोर्ट में कांग्रेस ने एक शपथपत्र दाखिल किया था कि राम तो हुए ही नही काल्पनिक हैं। इन्हें जरा सा शर्म नही आई.

अगर राम और कृष्ण काल्पनिक हैं तो अयोध्या चित्रकूट क्या है श्रृंगवेरपुर क्या है मथुरा बरसाना वृंदावन क्या है हमारे प्रभु को काल्पनिक बोलने वाले लोग,किस मुंह से आज अयोध्या में आस्था की बात कर रहे हैं!

रामभक्तों पर लाठी गोली चलाने वाले लोग किस मुंह से आस्था की बात कह रहे हैं।

चित्रकूट वासी कहे तो उसका स्वागत होना चाहिए क्योंकि चित्रकूट ने भगवान राम को 12 वर्ष अपने यहां रहने को आमंत्रित किया था।

देश का रामभक्त कहे तो दिक्कत नहीं लेकिन आज अयोध्या में आस्था के नाम पर बदनाम करने की साज़िश का ठेका लगता है सपा कांग्रेस ने ले लिया है।


मुख्यमंत्री ने कहा आपने देखा होगा,लगभग 150 लोग अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की काउंटिंग में हैं,ट्रस्ट ने एक सिफारिश की कि हमे कुछ जानकारी मिली कि चढ़ावे के पैसे में चोरी हो रही है एसआईटी गठित की जानी चाहिए राज्य सरकार से अनुरोध किया गया।

हमने एक एसआईटी गठित की जांच किया,प्रमाण मिला कि केवल 6 लोग इसमे चोरी करते पाए गए दो लोग इसमे साज़िश का पार्ट थे कुल 8 लोग।

एसआईटी ने अपनी सिफारिश ट्रस्ट को दी,ट्रस्ट ने उसके अनुसार एफआईआर दर्ज करवाई कार्रवाई हो गई फिर इसमे पूरी ट्रस्ट को बदनाम करने,पूरे अयोध्या पर उंगली उठाने,प्रभु श्रीराम की विरासत को अपमानित करने का औचित्य कहाँ से होता है!

लेकिन लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे भारत के आस्था को आहत करने,प्रहार करने का ठेका ले लिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *