WhatsApp Image 2026 04 07 at 2.23.35 PM

देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में 20 से 24 जून के बीच बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

By admin