WhatsApp Image 2026 03 29 at 5.31.27 PM

प्रतापगढ़ सपा के रानीगंज विधायक डा आर के वर्मा के खिलाफ भाजपा नेता अंशुमान सिंह की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा सांसद कंगना रानौत के विरुद्ध आपत्ति जनक टिप्पणी किया था। सायबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है।
अपने सोशल मीडिया पर एक रानीगंज विधायक ने एक पोस्ट वायरल किया जिसमें लिखा था कि कंगना मैडम बच के रहना रखना पूरा होश, कहीं आपकी जगह हथिया न लें सायनी घोष..अंशुमान सिंह कहना है कि एक जन प्रतिनिधि द्वारा महिलाओं के खिलाफ इस तरह की पोस्ट संपूर्ण नारी जाति का अपमान है। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है। सपा विधायक के इस बयान की चारों ओर निंदा हो रही है। नगर पंचायत कुंडा में अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी सुमन साहू का कहना है कि ये सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए दिया गया वक्तव्य है जो एक विधायक को शोभा नहीं देता है। महिलाओं के अपमान की कीमत आगामी चुनाव में इसका मूल्य चुकाना पड़ेगा। पेशे से शिक्षिका रह चुकी निशा सिंह ने इसे जान बूझकर दिया गया बयान कहा और इसके लिए सपा विधायक को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। एलएलबी की छात्रा और समाजसेवी ममता का कहना है कि सपा विधायक मानसिक रोगी हो गई है महिलाओं के प्रति इनके और इनकी पार्टी के मन में क्या है ये सभी जानते है। फिलहाल रानीगंज विधायक का बेतुका बयान अब उन्हीं को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

By admin