यूपी में 20 जून के बाद हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल यूपी के जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। इस फेरबदल में करीब आधा दर्जन मंडलायुक्त और आधा दर्जन जिलों के जिलाधिकारियों का दबादला होगा।शासन स्तर पर बड़े पदों पर भी इस बार बादलाव होगा। प्रमुख सचिव और निदेशालयों में भी बदलाव के संकेत है।ऊर्जा विभाग में मंत्री और यूपीपीसीएल चेयरमैन के बीच विवाद को देखते हुए।इस महकमे में बड़ा बादलाव किया जा सकता है।इस बादलाव मे साइड लाइन चल रहे कई नगर आयुक्तों की भी किस्मत खुल सकती है।

