सूर्योदय: ~ ०५:४०
सूर्यास्त: ~ १९:१२
चन्द्रोदय: ~ २५:२४+
चन्द्रास्त: ~ १३:१४
अयन ~ उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष ~ कृष्ण
तिथि ~ नवमी (२६:३४+ से दशमी)
नक्षत्र ~ पूर्वभाद्रपदा (०९:३९ से उत्तरभाद्रपदा)
योग ~ प्रीति (०८:१९ से आयुष्मान)
प्रथम करण ~ तैतिल (१५:०५ तक)
द्वितीय करण ~ गर (२६:३४+ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य ~ वृषभ
चंद्र ~ मीन
मंगल ~ मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ~ मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ~ मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु ~ कुम्भ
केतु ~ सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त ~ ११:५९ से १२:५३
अमृत काल ~ २८:३७+ से ३०:१२+
सर्वार्थ सिद्धि योग ~ ०९:३९ से २९:४०+
विजय मुहूर्त ~ १४:४२ से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त ~ १९:११ से १९:३२
सायाह्न सन्ध्या ~ १९:१२ से २०:१५
निशिता मुहूर्त ~ २४:०५+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त ~ २८:१७+ से २८:५८+
राहुकाल ~ १५:४९ से १७:३१
गुलिक काल ~ १२:२६ से १४:०८
यमगण्ड ~ ०९:०३ से १०:०५
दुर्मुहूर्त ~ ०८:२३ से ०९:१७
वर्ज्य ~ १९:०८ से २०:४३
पञ्चक ~ अहोरात्र
आडल योग ~ ०९:३९ से २९:४०+
होमाहुति ~ गुरू (०९:३९ से राहु)
दिशा शूल ~ उत्तर
नक्षत्र शूल ~ दक्षिण (०९:३९ से तक)
राहु काल वास ~ पश्चिम
अग्निवास ~ पृथ्वी (२६:३४+ से आकाश)
चन्द्रवास ~ उत्तर
शिववास ~ सभा में (२६:३४+ से क्रीड़ा में)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ - रोग २ - उद्वेग
३ - चर ४ - लाभ
५ - अमृत ६ - काल
७ - शुभ ८ - रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - काल २ - लाभ
३ - उद्वेग ४ - शुभ
५ - अमृत ६ - चर
७ - रोग ८ - काल
नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
~
(पूर्व व दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण नवमी, पुरुषोत्तम मास का २४वां दिवस, बिरसा मुंडा बलिदान दिवस आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
~~~
आज ०९:३९ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (से, सो, दा, दी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त~
वृषभ – ०४:११ से ०६:०९
मिथुन – ०६:०९ से ०८:२२
कर्क – ०८:२२ से १०:३८
सिंह – १०:३८ से १२:५०
कन्या – १२:५० से १५:०१
तुला – १५:०१ से १७:१६
वृश्चिक – १७:१६ से १९:३२
धनु – १९:३२ से २१:३७
मकर – २१:३७ से २३:२३
कुम्भ – २३:२३ से २४:५६+
मीन – २४:५६+ से २६:२७+
मेष – २६:२७+ से २८:०७+
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त - ०५:४० से ०६:०९
मृत्यु पञ्चक - ०६:०९ से ०८:२२
अग्नि पञ्चक - ०८:२२ से ०९:३९
शुभ मुहूर्त - ०९:३९ से १०:३८
रज पञ्चक - १०:३८ से १२:५०
शुभ मुहूर्त - १२:५० से १५:०१*
चोर पञ्चक - १५:०१ से १७:१६
शुभ मुहूर्त - १७:१६ से १९:३२
रोग पञ्चक - १९:३२ से २१:३७
शुभ मुहूर्त - २१:३७ से २३:२३
मृत्यु पञ्चक - २३:२३ से २४:५६+
अग्नि पञ्चक - २४:५६+ से २६:२७+
शुभ मुहूर्त - २६:२७+ से २६:३४+
मृत्यु पञ्चक - २६:३४+ से २८:०७+
अग्नि पञ्चक - २८:०७+ से २९:४०+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
समय सबसे बड़ा शिक्षक है हर अनुभव हमें जीवन का एक नया पाठ पढ़ाता है॥
आज का राशिफल
~~~~
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके जीवन में नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आएगा। सुबह से ही मन खुश रहेगा और अच्छे समाचार आपका उत्साह बढ़ाएंगे। करियर में कोई शानदार मौका मिल सकता है, जिससे भविष्य को लेकर आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। परिवार का माहौल भी सुकून देगा। हालांकि इस भागदौड़ में अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। बाहर का खाना कम खाएं और शरीर को आराम देना भी जरूरी है। किसी कानूनी या कागजी मामले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन यही मेहनत आने वाले समय में बड़ा फायदा दिलाएगी। बिजनेस में नया आइडिया या नया प्रोडक्ट लॉन्च करने का सही समय है। आपकी प्लानिंग और समझदारी लोगों को प्रभावित करेगी। आर्थिक मामलों में भी अच्छे संकेत हैं और निवेश से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने पर मन को गजब का सुकून मिलेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। अतिरिक्त आय या नए कमाई के रास्ते खुल सकते हैं। आप खर्चों को लेकर काफी समझदारी दिखाएंगे, जिससे बचत भी बढ़ेगी। लेकिन बातचीत में थोड़ी सावधानी रखें, क्योंकि आपकी छोटी सी बात किसी को गलत लग सकती है। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ी खबर मन को उत्साहित कर सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। ऑफिस या बिजनेस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार की कोई पुरानी परेशानी दूर हो सकती है। निवेश का नया अवसर सामने आ सकता है, लेकिन अपनी निजी बातें ऑफिस में शेयर करने से बचें। विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। काम को टालने की आदत मुश्किल बढ़ा सकती है, इसलिए समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। ऑफिस में टीमवर्क से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप सब संभाल लेंगे। नया काम शुरू करने का विचार मन में आएगा, लेकिन अगर मन में संशय हो तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें। परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगा। घर में कोई शुभ समाचार या नए सदस्य के आने की खुशी मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ काम पूरा होने से मन को राहत मिलेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना जरूरी होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात या बातचीत दिल को खुशी दे सकती है। नौकरी बदलने या नए अवसर की खबर आपका दिन बना सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज नई शुरुआत आपके लिए सफलता के दरवाजे खोल सकती है। कुछ नया करने का जोश बना रहेगा और उसका फायदा भी मिलेगा। नया वाहन या कोई बड़ी खरीदारी होने के योग हैं। माता जी के साथ धार्मिक यात्रा मन को शांति दे सकती है। ऑफिस में वरिष्ठों से तालमेल बनाकर रखें, क्योंकि छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल खुश कर देगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। काम के साथ आराम और सही खानपान पर भी ध्यान दें। मौसम का असर शरीर पर महसूस हो सकता है। नई योजना या प्रोजेक्ट शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका ध्यान रहेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या बातचीत से आसानी से हल हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन आपकी समझदारी हर मुश्किल आसान कर देगी। कोई पुरानी बात सामने आने से थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है। परिवार का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। करियर में नई जिम्मेदारी या नौकरी का नया अवसर मिल सकता है। पेट से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें और बेवजह की अफवाहों से दूरी बनाए रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज प्रगति की राह पर आपके कदम और मजबूत होंगे। परिवार या संतान की ओर से कोई खुशखबरी मन को उत्साहित करेगी। घर के मामलों को बैठकर सुलझाने से रिश्ते और मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके कामों को नई दिशा मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में नई ताजगी महसूस होगी और आप पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई सरप्राइज आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। पुरानी सेहत समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। नौकरी में मनपसंद काम मिलने से संतोष और खुशी दोनों महसूस होंगे।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬
