उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक सास ने अपने दामाद को अपना जीवनसाथी चुन लिया। अकबरपुर की इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दामाद अपनी ही सास को लेकर घर से चला गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे दोनों अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सास-दामाद के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था और दोनों के घरवालों को खबर नहीं हो पाई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *