WhatsApp Image 2026 04 07 at 2.23.35 PM

यूपी में मौसम का अलर्ट कई जिलों में आंधी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए जारी किया नाउकास्ट अलर्ट महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, कानपुर समेत कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान, झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं चित्रकूट, झांसी, इटावा, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और शाहजहांपुर में भी बिजली चमकने और हल्की बारिश का अलर्ट लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

By admin